Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दिनदहाड़े एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मुरैना, 06 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना पोरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाह-पोरसा मार्ग स्थित ग्राम सेथरा अहीर के पास हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान महावीर शुक्ला के रूप में हुई है। वह आज अपने बेटे से अंबाह जेल में मुलाकात कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी कार सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर कार से उतरकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महावीर शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर काफी देर से मृतक का पीछा कर रहे थे। फायरिंग के बाद वे कार सहित फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके की घेराबंदी कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को मृतक के बेटे वीरपाल शुक्ला से जुड़े पुराने दोहरे हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को सिहोनिया थाना क्षेत्र के मिरघान गांव में बंटी भदौरिया और सौरभ भदौरिया की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में वीरपाल शुक्ला और गोविंद खटीक आरोपी बनाए गए थे और वर्तमान में दोनों अंबाह जेल में बंद हैं।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि महावीर शुक्ला की हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..