Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


धार में एमडी ड्रग्स जप्त, बाल अपचारी सहित एक आरोपी गिरफ्तार

धार, 6 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बस स्टैंड क्षेत्र से एमडी ड्रग्स जप्त की है। इस दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन बस स्टैंड पर नाबालिग युवक एमडी ड्रग्स लेकर खड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बाल अपचारी के साथ आसिम पिता अब्दुल (आयु 22 वर्ष), निवासी गांधी कॉलोनी शामिल है।
शुरुआती पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि वह एमडी ड्रग्स आसीम से लेता था। आरोपी आसीम शहर में ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि आरोपियों से 10.56 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है, जब्त की गई है। पुलिस अब ड्रग्स उपलब्ध कराने वालों और खरीदने वालों की सूची तैयार कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन और सीएसपी सुजवाल जग्गा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। इसमें उप निरीक्षक अशोक लहरी, प्रधान आरक्षक रामसिंह, आरक्षक अनिल दसोरिया, रवि परमार और शुभम जादौन की टीम शामिल रही। बाल अपचारी को पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

रेत का खनन करते डंपर पकड़ाया

16 Dec 2025 | 1:47 PM

मुरैना, 16 दिसंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश में मुरैना वन विभाग की टीम ने चंबल से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए एक डंपर को चालक सहित पकड़ा है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम सोमवार ओर मंगलवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान चंबल नदी के पिपरई घाट से एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी मिली।
वन विभाग ने ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत और डंपर की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..