Monday, Dec 15 2025 | Time 17:34 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


राष्ट्रपति मुर्मु के संभावित दौरे को लेकर अम्बिकापुर में तैयारियाँ जोरों पर

अम्बिकापुर, 06 नवंबर (वार्ता) जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर अम्बिकापुर में व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बुधवार को सभी कार्यक्रम स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री बोरा ने सर्वप्रथम गांधी स्टेडियम में बन रहे हेलीपैड की तैयारियों का जायजा लिया, जहाँ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, हेलीपैड की संरचनात्मक मजबूती और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। इसके पश्चात वे पी.जी. कॉलेज मैदान पहुँचे, जहाँ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।
प्रमुख सचिव ने मैदान में निर्माणाधीन डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, यातायात नियंत्रण, प्रवेश-निकास द्वार, स्टॉल्स की सजावट, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, बिजली आपूर्ति और सांस्कृतिक मंच का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएँ मानकों के अनुरूप और सुनियोजित ढंग से पूरी की जाएँ।
श्री बोरा ने पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और कहा कि कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। इस अवसर पर सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर में आ सकती हैं, यहां जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय समारोह की तैयारियां जोरों पर है। समारोह का आयोजन 19 और 20 नवंबर को है।
सारथी संजय
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..