Monday, Dec 15 2025 | Time 17:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


इंदौर–दाहोद रेल परियोजना के काम में तेजी, जुगाड़ तकनीक से हो रहा कार्य तेज

इंदौर 06 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में इंदौर–दाहोद रेल परियोजना को प्रधानमंत्री की पोर्टल सैनिक परियोजना सूची में शामिल किए जाने के बाद अब कार्य में तेजी आ गई है। इसी क्रम में धार से गुणावद तक 18 किलोमीटर हिस्से में दिसंबर तक रेल पटरी बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस समय धार रेलवे स्टेशन से लेकर बीच के हिस्से में पटरी बिछाने का कार्य नई तकनीक के उपयोग से तेजी से किया जा रहा है।
सामान्यतः यह कार्य इंजन के पीछे लगने वाली बड़ी मशीन से किया जाता है, लेकिन यहाँ एक ट्रक को संशोधित कर अस्थायी ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया गया है। यद्यपि इस कारण कार्य की रफ्तार कुछ धीमी है, फिर भी रेलवे विभाग को विश्वास है कि दिसंबर तक यह पूरा खंड तैयार हो जाएगा।
सागौर से लेकर धार तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक (सब-बेस) कार्य पूरे किए जा रहे हैं। अब स्लीपर बिछाकर उस पर रेल पटरी लगाने का कार्य चल रहा है। रेलवे विभाग का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक धार से सागौर के बीच इंजन ट्रायल रन शुरू कर दिया जाए, जिससे पूरे ट्रैक की तकनीकी स्थिति स्पष्ट हो सके।
इंजीनियरों के अनुसार, धार–गुणावद खंड छोटा होने के कारण बड़ी मशीनों का उपयोग संभव नहीं है। इसलिए एक ट्रक को मॉडिफाई कर उस पर वेल्डिंग और रेल ट्रैक बिछाने की व्यवस्था की गई है। यह पूरा सिस्टम स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया है ताकि सीमित स्थान में भी कार्य सुचारू रूप से चल सके।
रेलवे के इंजीनियर रानु जैन ने बताया कि सागर से धार के बीच जहाँ पहले स्लीपर और पुरानी पटरी रखी गई थी, वहाँ अब स्थायी नई पटरी वेल्डिंग के साथ लगाई जा रही है। पहले पुरानी पटरी इसलिए लगाई गई थी ताकि भूमि का बेस गर्मी, बारिश और सर्दी के मौसम के बाद स्थिर हो जाए। अब भूमि पूरी तरह सेट हो चुकी है, इसलिए स्थायी ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..