Monday, Dec 15 2025 | Time 16:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वामपंथी धर्मनिरपेक्ष दल एसआईआर के मुद्दे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे

भोपाल, 07 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के वामपंथी धर्मनिरपेक्ष दलों की बैठक 6 नवंबर को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय भोपाल में हुई। बैठक मे चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा पर चिंता व्यक्त करते हुए, इस प्रक्रिया को लेकर आम मतदाताओं के मन में पैदा हुए संदेहों और बिहार के अनसुलझे सवालों का उत्तर दिये बगैर इस प्रक्रिया को शुरू करने के परिणामों पर चर्चा की गई। इन दलों ने 7 नवंबर को शाम चार बजे मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।
बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, सीपीआई के राज्य सचिव शैलेन्द्र कुमार शैली, समाजवादी पार्टी के रतन लाल बाथम, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राज्य सचिव अजय श्रीवास्तव के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बादल सरोज, जिला सचिव तेज कुमार तिग्गा, पी एन वर्मा और सीपीआई के ए एच सिद्दीकी ने हिस्सा लिया।
दिनेश
वार्ता
More News

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अस्पताल की फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट मामला, सीएमएचओ ने दो अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

15 Dec 2025 | 4:08 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एनआरआई नर्सिंग कॉलेज एवं अरनव अस्पताल की कूटरचित एवं फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाए जाने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भोपाल ने निरीक्षण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..

जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल से दो छात्र लापता, 12 दिसंबर की रात से नहीं कोई सुराग

15 Dec 2025 | 4:02 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ से दो छात्रों के लापता होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र 12 दिसंबर की रात से लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजन और विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस टीमें छात्रों की तलाश में जुटी हुई हैं।.

see more..

नशे में बेटे का हैवानियत भरा कृत्य, पिता पर गर्म पानी डालकर किया हमला

15 Dec 2025 | 3:57 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। .

see more..

नशे में बेटे की हैवानियत, पिता पर किया जानलेवा हमला

15 Dec 2025 | 3:54 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना गंज थाना अंतर्गत ओझा ढाना गांव की है, जहां रविवार देर रात वारदात हुई।.

see more..