Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पीएम ग्राम सड़क योजना : सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिली

खड़गवां/एमसीबी, 07 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में खड़गवां विकासखण्ड में अब विकास की रफ्तार और तेज होने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और राज्य शासन की विकास योजनाओं के अंतर्गत कई नई सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों को मजबूत, टिकाऊ और हर मौसम में उपयोग योग्य बनाना है।
इन नई परियोजनाओं से विशेष रूप से वनांचल और दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। सरकार का लक्ष्य “सड़क, सुविधा, समृद्धि” के मंत्र को हर गांव तक पहुंचाना है, जिससे ग्रामीण जीवन की दिशा और दशा दोनों में सुधार आए।
लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही बोदेमुड़ा से गेलहाझरिया तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अब शुरू होने जा रहा है। इसके बनने से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक ले जाने में आसानी होगी, वहीं स्कूली बच्चों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। इस सड़क से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बरपारा से कटकोना तक 3 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत की गई है। यह सड़क बरपारा, कटकोना और आसपास के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगी। इससे किसानों और मजदूरों को बाजार और सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा। बारिश के मौसम में भी आवागमन सुचारू बना रहेगा।
इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद खड़गवां ब्लॉक की सड़क व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सड़क अवसंरचना में यह सुधार न केवल भौतिक संपर्कता बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

रायसेन में 2 करोड़ की नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 700 पेटी शराब जब्त

12 Dec 2025 | 10:27 PM

रायसेन, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के आबकारी विभाग ने भोपाल व विदिशा आबकारी टीम और सुल्तानगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम चंदोला में अवैध रूप से संचालित एक बड़ी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई।.

see more..

नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर को, विद्युत विभाग और नगर निगम देंगे छूट का लाभ

12 Dec 2025 | 10:25 PM

भोपाल, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 13 दिसंबर 2025 को वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला एवं तहसील न्यायालय बैरसिया सहित पूरे जिले में किया जाएगा।.

see more..

महिला पुलिस एसआई के बेकाबू वाहन ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत

12 Dec 2025 | 10:20 PM

सीहोर, 12 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय पर इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित बिलकीसगंज जोड़ पर आज शुक्रवार को दोपहर में हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। आष्टा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत द्वारा चलायी जा रही तेज रफ्तार लाल थार अचानक आनियंत्रित होकर सामने से गुजर रही बाइक पर चढ़ गई, जिससे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 9:45 PM

सिवनी, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन जबलपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले के मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, शाखा धनौरा के वेयरहाउस मैनेजर मुकेश परमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।.

see more..

मुरैना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 23 पर चलाान एक वाहन जब्त

12 Dec 2025 | 9:41 PM

मुरैना, 12 दिसम्बर (वार्ता) परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर मुरैना जिले में मुरैना–धौलपुर मार्ग पर संचालित यात्री वाहनों की जांच के लिए बुधवार को परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार के नेतृत्व में देवरी एवं सरायछौला स्थित चेक प्वाइंट्स पर यह कार्रवाई की गई।.

see more..