Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बस्तर पुलिस ने 113 सड़क सुरक्षा मितान एवं गुड सेमेरिटन काे किया सम्मानित

जगदलपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ में बस्तर पुलिस ने सड़क सुरक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायी आयोजन किया गया। पुलिस ने शनिवार को यहां लागबाम के कोऑर्डिनेशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में कुल 113 लोगों जिनमें 101 सड़क सुरक्षा मितान और 12 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, बैग एवं सुरक्षा किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो बी.के. दास, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डी.सी. बंजारे, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर सुश्री गिरीशा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा और महेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्राथमिक उपचार और तत्काल सहायता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉक्टर गिरीशा ने सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने की विधि का डेमो प्रस्तुत किया और बताया कि एम्बुलेंस या अस्पताल पहुँचने से पहले घायल की जान कैसे बचाई जा सकती है। उन्होंने अत्यधिक रक्तस्राव या अंगों की चोट के दौरान सुरक्षित बचाव की तकनीकें भी सिखाईं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सड़क सुरक्षा मितानों और गुड सेमेरिटन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "लोगों का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।" उन्होंने हर गाँव और कस्बे में अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा मितान बनाने की अपील की, ताकि सड़क हादसे की स्थिति में मदद तुरंत पहुँच सके। साथ ही उन्होंने आम जनता से ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीड और नशे में वाहन चलाने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 'गुड सेमेरिटन लॉ' सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा और सम्मान प्रदान करता है, इसलिए नागरिक बिना किसी डर के मदद करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, यातायात विभाग के कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे "जीवन रक्षा और जनजागरूकता की मिसाल" बताया।
सारथी उप्रेती
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..