Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:32 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नक्सल प्रभावित इलाके में पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, छह गांवों को मिलेगा सीधा संपर्क

सुकमा, 08 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के फूलबगड़ी और आसपास के गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में नदी पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी।
शनिवार को बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया। इस पुलिया के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी।
यह पुलिया फूलबगड़ी से दामापारा को जोड़ेगी। इसके निर्माण से नदी के उस पार बसे करीब आधा दर्जन गांव सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे, जिससे न केवल सुकमा की दूरी करीब 10 किलोमीटर कम होगी, बल्कि आवागमन, शिक्षा और व्यापार में भी सहूलियत बढ़ेगी।
पारंपरिक पूजा के साथ इस शुभारंभ को अंजाम दिया गया। भूमिपूजन से पहले देवी भूमि और वास्तु पुरुष की परंपरागत पूजा-अर्चना की गई। सांसद कश्यप की उपस्थिति में ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि से अनुष्ठान पूरा किया। इसके बाद महिलाओं और युवाओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का उल्लासपूर्वक समापन किया।
ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हर साल बरसात में जब नदी उफान पर होती थी, तो लोग बर्तन, ट्यूब या लकड़ी का सहारा लेकर नदी पार करते थे। कई बार हादसे का डर इतना गहरा होता था कि बच्चों और बुजुर्गों को गांव में ही रोकना पड़ता था। अब उम्मीद है कि अगले मानसून से पहले पुलिया पूरी तरह तैयार हो जाएगी, जिससे लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी।
भूमिपूजन के अवसर पर सांसद कश्यप ने कहा,“यह इलाका नक्सल प्रभावित जरूर है, लेकिन अब विकास ही यहां की नई पहचान बनेगा। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है ताकि अगले बरसात तक पुलिया बनकर तैयार हो सके।”
ग्रामीणों बुधरा, सुरेश, लक्ष्मण सहित अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिया बनने से न केवल रास्ता आसान होगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, बीमारों के इलाज और दैनिक जरूरतों के लिए भी राहत मिलेगी।
सं संजय
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..