Monday, Dec 15 2025 | Time 17:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद बनाई 12 किमी सड़क

दंतेवाड़ा, 08 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर के दुर्गम अबूझमाड़ इलाके से जुड़ा बड़ा प्रेरक उदाहरण सामने आया है। शासन-प्रशासन से वर्षों तक गुहार लगाने के बाद भी सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान से 12 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार कर दी। यह सड़क बड़ेकरका गांव से लेकर कोशलनार दो तक बनाई गई है।
यह इलाका पहले नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है, लेकिन अब शांति लौटने के बाद भी विकास कार्यों की रफ्तार नहीं बढ़ी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विधायक, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की मगर किसी ने सुनवाई नहीं की।
जब उम्मीद खत्म हुई तो तीन पंचायतों कोशलनार 1, कोशलनार 2 और हाँदावाड़ा पंचायत के कुरसिंग बाहर गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर अपने दम पर सड़क बनाने का निर्णय लिया। ग्रामीण जीला राम तोली ने बताया,“हमने सालों से प्रशासन से कहा कि हमें सड़क चाहिए, लेकिन कोई सुनने नहीं आया। अब हमने खुद ही फावड़ा-गैंती उठाकर सड़क बना डाली। अब कम से कम बारिश और गर्मी में राशन, इलाज या स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी।”
सरपंच पति माहीराम लेखाम (ग्राम - कोशलनार 2) ने कहा,“सरकारी योजना का इंतजार करते-करते लोग थक चुके थे। अब सड़क बन जाने से गांव तक एंबुलेंस, राशन वाहन और स्कूल वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे।”
ग्रामीणों के अनुसार बारिश या गर्मी के दिनों में उन्हें राशन दुकान तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर पहाड़ी और पगडंडी रास्ते पैदल पार करने पड़ते थे। कई बार मरीजों को खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता था। अब इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं तक पहुँच भी सरल हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को पूरा करने का लक्ष्य उन्होंने तीन दिनों में पूरा करने का संकल्प लिया है।
नक्सलवाद से जूझ चुके इस क्षेत्र में यह सड़क अब उम्मीद की नई राह बन गई है।
सारथी संजय
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..