Wednesday, Dec 17 2025 | Time 01:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


साव के निजी कार्यक्रम में 97 लाख सरकारी खर्च का आरोप, आप ने मांगा जवाब

रायपुर, 08 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद सामने आया जब आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके भांजे की तेरहवीं के कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 97 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से कराया गया है। पार्टी ने कहा कि यदि यह सच है तो यह जनता के पैसे का सीधा दुरुपयोग है और सरकार को इस पर तुरंत सफाई देनी चाहिए।
आप के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने को हैं लेकिन प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा,“शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, किसान खाद और यूरिया के लिए परेशान हैं, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, मगर सरकार को जनता की नहीं, अपने कार्यक्रमों की चिंता है। अगर उपमुख्यमंत्री के पारिवारिक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 97 लाख खर्च किए गए हैं, तो यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खुला विश्वासघात है।”
श्री उपाध्याय ने कहा,“भाजपा सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती। प्रदेश में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, बेरोजगारी अपने चरम पर है और अधिकारी जनसमस्याओं से दूर हैं। ऐसे में सरकार का मौन रहना यह साबित करता है कि दाल में कुछ काला है।”
आम आदमी पार्टी ने उपमुख्यमंत्री साव से दो दिनों के भीतर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस पर स्पष्ट जवाब नहीं देती, तो आम आदमी पार्टी सोमवार से उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के टैक्स के हर रुपये का हिसाब चाहती है, क्योंकि “जनता का पैसा जनता के काम आना चाहिए, किसी के पारिवारिक समारोह में नहीं।”
सारथी संजय
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..