Monday, Dec 15 2025 | Time 17:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ में धान खरीद से पहले सहकारी कर्मचारियों के मुद्दे का हल जरूरी : कांग्रेस

रायपुर, 08 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के रायपुर में धान खरीदी से ठीक पहले सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता जताई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को कहा है कि राज्य सरकार को तुरंत पहल कर कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए, ताकि धान खरीदी प्रभावित न हो।
श्री बैज ने कहा, “धान खरीदी की तिथि 15 नवंबर में सिर्फ एक हफ्ता ही बचा है। कुछ जिलों में लेंपस कर्मचारी पहले ही हड़ताल पर चले गए हैं। यदि कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहती है, तो धान खरीदी प्रक्रिया ठप पड़ सकती है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।”
उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने धान खरीद की तारीख पहले ही 15 दिन विलंब से घोषित की, ऐसे में अब अगर कर्मचारी आंदोलन करते हैं, तो किसानों की उपज लंबे समय तक गोदामों तक नहीं पहुंच पाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है। पिछले साल भी यही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर बैठे थे। तब सरकार ने लिखित आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी लेकिन उसके बाद कोई आदेश ज़मीन पर लागू नहीं किया गया।
श्री बैज ने कहा कि कर्मचारी आज भी अपने मूलभूत अधिकारों - वेतनमान विसंगति, इंक्रीमेंट, पेंशन, भविष्य निधि, सुखत (शॉर्टेज) क्षतिपूर्ति, प्रबंधकीय अनुदान और नियमितीकरण जैसी वैध मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर उच्च न्यायालय ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि स्वीकृत करने का आदेश दिया है लेकिन सरकार ने उसे अब तक लागू नहीं किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ही मुताबिक, “विगत 29 अक्टूबर से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। ऐसा लगता है सरकार चाहती ही नहीं कि धान खरीदी तय समय पर हो।”
सारथी उप्रेती
वार्ता
More News

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..