Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:16 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच तीखी नोक-झोंक

आगर-मालवा, 9 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश मे आगर-मालवा जिले के ग्राम भ्याना में रविवार को आयोजित पुलिया के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत और जनपद पंचायत अध्यक्ष धरमकुंवर भांचाखेड़ा के प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और कार्यक्रम संपन्न हो सका।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भ्याना में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक मधु गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष धरमकुंवर भांचाखेड़ा एवं उनके प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद क्षेत्र के गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष को बतौर अतिथि आमंत्रित नहीं किया गया। इसी बात को लेकर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही एएसपी रविन्द्र बोयट, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, एसडीएम मिलिंद ढोके, आगरमालवा एवं कानड़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि को उनके समर्थकों सहित आगरमालवा भेजा, जिसके बाद भूमि पूजन का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर भांचाखेड़ा ने विधायक पर उपेक्षा और तिरस्कार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं उनके प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरपंच से जानकारी मिलने पर वे स्वयं अध्यक्ष को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें भाग लेने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक लगातार जनपद अध्यक्ष को दबाव में रख रहे हैं और धमकाते हैं कि क्षेत्र में कार्य केवल उनके निर्देशानुसार ही होंगे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बदहाल सड़क बनी जानलेवा, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

06 Sep 2026 | 2:29 PM

अंबिकापुर, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में चलगली-परसवार मार्ग पर रामपुर यादवपारा के पास सड़क पर बने करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से चम्पापुर निवासी राजकुमार की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क करीब 14 दिनों से क्षतिग्रस्त थी, लेकिन दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे।.

see more..

भूपेश पर भाजपा के पोस्टर से सियासी घमासान, बैज का पलटवार

06 Sep 2026 | 2:15 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में पोस्टर को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है।.

see more..

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के सात नए मामले, एक माह में 33 संक्रमित

06 Sep 2026 | 2:14 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन्फ्लुएंजा ए/एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) का संक्रमण जारी है। जिले में 6 सितंबर को सात नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी नए मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।.

see more..

सुकमा पुलिस की अपील पर ए.आर. रहमान ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

06 Sep 2026 | 2:13 PM

सुकमा, 06 सितंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान ने सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए आमजन से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है।.

see more..

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एमपी निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:59 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।.

see more..