Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:30 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दूषित पानी पीने से महिला और बच्चे की मौत, 40 ग्रामीण बीमार

सागर, 10 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश में सागर जिले के देवरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगवारा के पड़रई खुर्द में दूषित पानी पीने से एक गर्भवती महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 40 ग्रामीण बीमार हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात गांव के कुंए का पानी पीने के बाद कई ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इनमें से एक गर्भवती महिला और पांच वर्षीय बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीएमसी सागर और बच्चे को देवरी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सर्वे किया और प्रभावित लोगों के उपचार के लिए प्राथमिक शाला सर्रा पड़रई परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। दो गंभीर बच्चों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विभागीय टीम ने कुंए के पानी का सैंपल जांच के लिए लिया है और गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार देखा जा रहा है। बताया गया है कि ग्राम में पेयजल का मुख्य स्रोत केवल एक कुआं ही है, जबकि हैंडपंप खराब पड़े हैं और अब तक हर घर नल-जल योजना की सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पाई है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..