Monday, Dec 15 2025 | Time 16:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

भोपाल, 13 नवम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की। इस चर्चा का उद्देश्य मध्यप्रदेश में तकनीकी, औद्योगिक और नवाचार आधारित निवेश को बढ़ावा देना रहा।
मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता रक्षा और नागरिक तकनीकी सहयोग को मजबूत करेगा।
डॉ. यादव ने एएनएसआर ग्लोबल, अनंत टेक्नोलॉजीज, वेना इंडिया, एमरॉल्ड इन्फ्राइस्पैट, थॉमसन सेमीकंडक्टर्स, बीवीजी इंडिया, आरडब्ल्यूएस मोराविया, लाइट एन लाइट ग्रुप, सोलुजेनिक्स, सोरिंग एयरोटेक और क्लिनीसप्लाइज जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रदेश में निवेश, भूमि आवंटन, नीति प्रोत्साहन, औद्योगिक क्लस्टर, प्रशिक्षण सुविधाओं और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की।
इन चर्चाओं से प्रदेश में आईटी, ड्रोन, एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, रक्षा, ईवी मैन्युफैक्चरिंग और फिल्म टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए निवेश की संभावनाएँ और मजबूत हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीति, बेहतर अवसंरचना और सहयोगी वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिनेश
वार्ता
More News

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अस्पताल की फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट मामला, सीएमएचओ ने दो अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

15 Dec 2025 | 4:08 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एनआरआई नर्सिंग कॉलेज एवं अरनव अस्पताल की कूटरचित एवं फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाए जाने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भोपाल ने निरीक्षण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..

जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल से दो छात्र लापता, 12 दिसंबर की रात से नहीं कोई सुराग

15 Dec 2025 | 4:02 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ से दो छात्रों के लापता होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र 12 दिसंबर की रात से लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजन और विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस टीमें छात्रों की तलाश में जुटी हुई हैं।.

see more..