Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल शूटिंग चैंपियनशिप में 72 की उम्र में ओम मेहरा लागाएंगे निशाना

भोपाल, 13 नवम्बर (वार्ता) भोपाल में शुरू हुई 10 मीटर एयर पिस्टल और राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण 72 वर्षीय ओम मेहरा बने हुए हैं, जो यह साबित कर रहे हैं कि उम्र केवल एक संख्या है और जुनून ही सफलता की असली कुंजी है।
आगरा की संकल्प शूटिंग एकेडमी के प्रशिक्षु ओम मेहरा को उनके कोच विक्रम सिंह तोमर ने प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। उन्होंने बताया कि ओम मेहरा ने कुछ माह पहले ही शूटिंग शुरू की थी, लेकिन अल्प समय में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल तक का सफर तय किया है।
ओम मेहरा का पेशेवर जीवन भी प्रेरणादायक रहा है। वे जयपुरिया ग्रुप की कई इकाइयों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं और अफ्रीका के ज़िम्बाब्वे में सीओओ के पद पर भी रह चुके हैं। संगीत के शौकीन ओम मेहरा न केवल शूटिंग में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सक्रियता और उत्साह का उदाहरण बने हुए हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों निशानेबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 24 नवम्बर तक चलेगी।
दिनेश
वार्ता
More News

परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें : साय

04 Sep 2026 | 10:42 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और अभाव, संकोच अथवा अन्य कारणों से पीछे छूट रहे बच्चों का विशेष रूप से हाथ थामें।.

see more..

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..