Monday, Dec 15 2025 | Time 17:06 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


“केरला फेस्ट” सांस्कृतिक एकीकरण और भाईचारे का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल, 13 नवम्बर (वार्ता) राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि “केरला फेस्ट” सांस्कृतिक एकीकरण और भाईचारे की भावना का जीवंत उदाहरण है। यह आयोजन केरल और मध्यप्रदेश के बीच समरसता का सशक्त सेतु है, जो मलयाली समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देश की विविधता में एकता का सुंदर प्रतीक प्रस्तुत करता है।
राज्यपाल गुरुवार को दशहरा मैदान में आयोजित “केरला फेस्ट सेकण्ड एडिशन” के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मलयाली समुदाय का जड़ों से जुड़ाव, अपनी भूमि और संस्कृति के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में मलयाली समुदाय का योगदान महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा है। प्रशासन, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण ने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मलयाली समुदाय ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेज कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मलयाली समाज कर्तव्यनिष्ठ, साक्षर और स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय की कार्य संस्कृति और ईमानदारी ने सभी को प्रभावित किया है।
मुख्य महाप्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबाश कुमार सुबुदि ने कहा कि “केरला फेस्ट” केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती ने कहा कि यह आयोजन समुदाय की सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं को जीवंत रखता है।
युनाइटेड मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ.टी. जोसेफ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता की सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मलयाली महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।
दिनेश
वार्ता
More News

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..