Monday, Dec 15 2025 | Time 18:00 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


लापरवाही पर प्रधानपाठक निलंबित

सिवनी, 14 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश की सिवनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले ने बिना किसी सूचना के शाला से अनुपस्थित पाए गए एक प्रभारी प्रधानपाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला धारनाखुर्द के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानपाठक दुर्गाप्रसाद निवारे बिना किसी सूचना के शाला से अनुपस्थित पाए गए। यह भी पाया गया कि वे प्रतिमाह कई दिनों तक शाला से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था।
उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षक बीएलओ के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य नहीं कर पा रहे थे, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। कलेक्टर श्रीमती पटले ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरघाट कार्यालय निर्धारित किया गया है।
सं गरिमा
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..