Monday, Dec 15 2025 | Time 16:55 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ : जाटलूर गांव में सुरक्षा कैंप स्थापित, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद

नारायणपुर, 14 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ की नारायणपुर पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की संयुक्त टुकड़ियों ने अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित जाटलूर गांव में एक नया सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे 'माड़ बचाओ' अभियान का हिस्सा है और इसके जरिए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा स्थानीय निवासियों को नक्सल हिंसा से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह कैंप गुरुवार को खोला गया है और इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की दी गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पिछले एक साल में खुला 16वां कैंप है। इस नए कैंप की स्थापना के साथ ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए एक स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया, जिसे क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के एक स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कैंप के उद्घाटन के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक अमित तुकाराम और पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया मौजूद रहे, जिन्होंने आसपास के गांवों से आए निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
पुलिस अधीक्षक गुड़िया ने कहा, "जाटलूर कैंप की स्थापना केवल एक सुरक्षा चौकी नहीं, बल्कि इस पूरे क्षेत्र के लिए विकास और विश्वास की एक नई कड़ी है। इससे ओरछा-आदेर-लंका मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने में सहूलियत होगी और आम लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।"
कैंप के उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों के बीच कपड़े, खेल सामग्री जैसी जरूरी वस्तुओं का वितरण भी किया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे 'भयमुक्त जीवन' की शुरुआत बताया। सुरक्षा बलों का मानना है कि ऐसे कैंपों की स्थापना से नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला तेज होगा। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में नक्सल विचारधारा को त्यागकर 208 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
जाटलूर में इस नए कैंप की स्थापना को नक्सल विरोधी रणनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। इससे न केवल सुरक्षा बलों की निगरानी मजबूत होगी, बल्कि इस दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
सारथी उप्रेती
वार्ता
More News

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..

हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 4:22 PM

मुरैना, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अस्पताल की फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट मामला, सीएमएचओ ने दो अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

15 Dec 2025 | 4:08 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एनआरआई नर्सिंग कॉलेज एवं अरनव अस्पताल की कूटरचित एवं फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाए जाने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भोपाल ने निरीक्षण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..