Monday, Dec 15 2025 | Time 17:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जनजातीय गौरव दिवस पर भैरवगढ़ जेल से दो बंदी होगे रिहा

उज्जैन, 14 नवम्बर (वार्ता) कल राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के दो बंदियों को रिहा किया जाएगा।
वहीं संपूर्ण प्रदेश से 32 बंदियों को रिहा किया जाएगा। इसमें नौ आदिवासी बंदी शामिल है।
आधिकारिक जानकारी में बताया कि प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास काट रहे 32 कैदियों को अच्छे आचरण के लिए समय पूर्व रिहाई मिलेगी। राज्यपाल मंगु भाई पटेल के निर्देशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये निर्णय लिया है कि 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सजा काट रहे बंदियों को समय पूर्व रिहाई दी जाएगी।
केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश में लिये गए निर्णय से अब प्रतिवर्ष 15 नवंबर पर आजीवन कारावास के बंदियों को शासन द्वारा समय पूर्व रिहा किए जाने की शुरुआत हुई है। इस निर्णय के साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां वर्ष में 5 बार क्रमश: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) ,26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 02 अक्टूबर (गांधी जयंती), 14 अप्रैल (भीमराव अंबेडकर जयंती) और 15 नवंबर (बिरसा मुण्डा जयंती) को सजा में छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। आजीवन कारावास के कैदियों को उनके अच्छे आचरण को देखते हुए समय पूर्व रिहाई दी जाती हैं।
सं गरिमा
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..