Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भरेवा धातु शिल्पकला को मिला जीआई टैग प्रधानमंत्री को भेंट की गई कलाकृति बनी पहचान का आधार

बैतूल, 5 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की पारंपरिक भरेवा धातु शिल्पकला को भारत सरकार ने भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्रदान कर दिया है। चेन्नई स्थित बौद्धिक संपदा अधिकार (जीआई रजिस्ट्री) द्वारा मिले इस सम्मान ने न केवल इसकी मौलिकता को संरक्षित किया है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
भरेवा धातु शिल्पकला बैतूल की सदियों पुरानी परंपरा है, जिसमें पंचधातु तांबा, जस्ता, सीसा, टिन और चांदी को पिघलाकर अनोखी कलाकृतियां बनाई जाती हैं। बारीक डिजाइन, मजबूत संरचना और आकर्षक स्वरूप इसकी मुख्य विशेषताएं हैं। ‘मोरचिमनी’ इस कला की सबसे लोकप्रिय कलाकृति मानी जाती है, जो बैतूल और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
इस कला को राष्ट्रीय पहचान तब और मजबूत मिली जब हाल ही में प्रदेश की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरेवा कला से बनी विशेष मोर की कलाकृति भेंट की थी। प्रधानमंत्री को भेंट की गई इस कलाकृति ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा बटोरी और इसी के बाद जीआई टैग के लिए प्रयासों ने गति पकड़ ली। विशेषज्ञों के अनुसार, यह भेंट भरेवा कला के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुई।
जीआई टैग मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि भरेवा धातु शिल्पकला विशुद्ध रूप से बैतूल की विरासत है। अब इसकी नकल किसी अन्य क्षेत्र में आधिकारिक रूप से नहीं की जा सकेगी। इससे जुड़े कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचने के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही सरकार तथा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण, विपणन और निर्यात संबंधी सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य में भरेवा कला की कलाकृतियां भारत के प्रधानमंत्री, राजदूतों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा विदेशी दौरों में आधिकारिक उपहार के रूप में भेंट की जाने की संभावनाएं भी प्रबल हैं।
इस वर्ष भरेवा कला के साथ देश की पाँच अन्य पारंपरिक कलाओं को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है, जिससे भारत की सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। भरेवा धातु शिल्पकला अब स्थानीय सीमा से आगे बढ़कर गौरवपूर्ण भारतीय धरोहर के रूप में स्थापित हो चुकी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

कई दिन से गांवों में दहशत फैला रही बाघिन को वापस लाया गया टाइगर रिजर्व

13 Jan 2026 | 2:22 PM

शिवपुरी, 13 जनवरी (वार्ता) पिछले कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में दहशत का पर्याय बनी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व की हमलावर बाघिन को आज टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में जंगल से रेस्क्यू करके वापस टाइगर रिजर्व ले आया गया है।.

see more..

दिव्यांग महिला से छेड़छाड़, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा युवक गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:54 PM

बैतूल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में एक दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।.

see more..

बैतूल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती युवती को छोड़ा

13 Jan 2026 | 1:43 PM

बैतूल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने आठ माह की गर्भवती युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामला घोड़ाडोंगरी चौकी क्षेत्र का बताया गया है।.

see more..

मध्यप्रदेश पुलिस ने चार दिनों में चोरी–डकैती के मामलों में 89.40 लाख की संपत्ति कि जब्त

13 Jan 2026 | 1:40 PM

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस ने विगत चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न शहरों में चोरी, डकैती, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदिशा, छतरपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, मुरैना और मंडला सहित कई जिलों में की गई संयुक्त कार्रवाइयों के दौरान संगठित आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश कर लगभग 89 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।.

see more..
झीरम घाटी बयान विवाद में कांग्रेस नेता तिवारी पर कड़ी कार्रवाई, सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाए गए

झीरम घाटी बयान विवाद में कांग्रेस नेता तिवारी पर कड़ी कार्रवाई, सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाए गए

13 Jan 2026 | 12:28 PM

रायपुर, 13 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विकास तिवारी के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। झीरम घाटी नक्सल हमले को लेकर पार्टी की आधिकारिक राय से इतर दिए गए बयानों के कारण कांग्रेस ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को उस वक्त यह जानकारी सामने आयी जब सोशल मीडिया में उन्हें हटाने का आधिकारिक पत्र सामने आया।

see more..