Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:56 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत लगेगा विशेष कृषि शिविर

रायपुर, 08 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री धन.धान्य कृषि एक सरकारी पहल है, जिसका लक्ष्य कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों में किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को समन्वित किया गया है। इसमें सिंचाई, भंडारण, आसान ऋण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और देश को दालों सहित विभिन्न फसलों में आत्मनिर्भर बनाने के मिशन का समर्थन किया जा सके। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषकों को रबी फसल की आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा मत्स्यपालन, पशुपालन सहित अन्य कृषि-संबद्ध व्यवसायों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक समिति में विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों में जशपुर जिले के ऐसे उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील कृषकों को प्रशिक्षक के रूप में जोड़ा गया है, जो आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर खेती में अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। ये प्रशिक्षक कृषक अपने अनुभव, कठिनाईयों तथा विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभों को अन्य कृषकों के साथ साझा करेंगे, जिससे अधिक से अधिक किसान आधुनिक खेती अपनाकर लाभान्वित हो सकें। साथ ही कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान प्राप्ति की प्रक्रिया, तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के मार्गदर्शन की जानकारी प्रदान करेंगे। इन शिविरों में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक भी शामिल रहेंगे, जो आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार कर किसानों को उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
जशपुर जिले में कुल नौ आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों का पंजीयन किया गया है, जहाँ दलहन-तिलहन फसलें उगाने वाले कृषक अपनी उड़द, मूंग एवं मूंगफली को बाजार मूल्य कम होने की स्थिति में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं। कृषकों के हित में प्रशासन ने अपील की है कि वे एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अवश्य कराएँ। पंजीयन कराने में किसी भी प्रकार की सहायता हेतु संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
शिविर के दौरान जिले के जशपुर जिले के प्रत्येक विकासखंड के कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जिन कृषकों ने अभी तक किसी कृषक उत्पादक संगठन की सदस्यता नहीं ली है, वे शिविर में उपस्थित प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सदस्यता हेतु आवेदन कर सकते हैं। कृषक उत्पादक संगठन से जुड़कर किसान न केवल आधुनिक कृषि तकनीक, समूह विपणन और सामूहिक क्रय-बिक्री का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।
पंकज.अभय
वार्ता
More News

परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें : साय

04 Sep 2026 | 10:42 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और अभाव, संकोच अथवा अन्य कारणों से पीछे छूट रहे बच्चों का विशेष रूप से हाथ थामें।.

see more..

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..