Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:51 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी दो करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर, 08 दिसंबर (वार्ता) जशपुर जिले के कुनकुरी नगर की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दो करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
कई प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, योग केंद्र और वेलनेस हब खुद को नेचुरोपैथी कहते हैं। जो प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान करता है और बापू भवन इसका ऐतिहासिक घर है, जिसे गांधीजी ने अपनाया था। खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक उपचार, योग, आहार, मिट्टी स्नान और हर्बल दवाओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्रदान करना है।
निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भवन तैयार हो जाने के बाद कुनकुरी नगरवासियों को प्राकृतिक चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधा अपने ही नगर में उपलब्ध होगी। यह भवन न सिर्फ लोगों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रोत्साहित करेगा, बल्कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को उपचार के लिए बड़ी राहत भी देगा। अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर दराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नगरवासियों ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आएगी।
पंकज.अभय
वार्ता
More News

31 मार्च तक चरणबद्ध रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन को सौंपा जाएगा प्रबंधन

12 Jan 2026 | 10:39 PM

रायपुर 12 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी आवासीय कॉलोनियों के संधारण एवं प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बोर्ड के अधीन संचालित कॉलोनियों के रख-रखाव की जिम्मेदारी चरणबद्ध रूप से संबंधित रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को हस्तांतरित की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूर्ण की जाएगी।.

see more..

राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान

12 Jan 2026 | 10:36 PM

रायपुर. 12 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया। .

see more..

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ,20 हजार लोगों ने एक साथ शपथ लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

12 Jan 2026 | 10:33 PM

रायपुर, 12 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ में जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई। .

see more..

नक्सल प्रभावित जिलों में पहुँचेगी न्याय की सेवा, सीएससी टेली-लॉ योजना से अब घर बैठे मिलेगी कानूनी सलाह

12 Jan 2026 | 10:07 PM

दंतेवाड़ा, 12 जनवरी (वार्ता) भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की टेली-लॉ योजना ने बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे दूरस्थ जिलों के निवासियों के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करना सरल बना दिया है। अब ग्रामीण कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर वीडियो या फोन कॉल के माध्यम से अनुभवी वकीलों से सीधी कानूनी सलाह ली जा सकती है।.

see more..

युवा दिवस पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: बालोद को मिले 233 करोड़ के विकास कार्य

12 Jan 2026 | 10:05 PM

बालोद, 12 जनवरी (वार्ता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर आज बालोद जिले को विकास की बड़ी सौगात दी है। सोमवार को नगर पंचायत मुख्यालय गुंडरदेही में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 233 करोड़ रुपये की लागत वाले 103 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।.

see more..