Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:01 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का विजय अभियान जारी

राजनांदगांव, 12 जनवरी (वार्ता) स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें देश के 27 राज्य एवं 9 शैक्षणिक संस्थान सहित कुल 36 बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेले गये मैचों में मेजबान छत्तीसगढ़ के की बालक-बालिकाओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में अपने-अपने बास्केटबाल मैंच जीतकर प्री-क्वार्टर फायनल में पहुंचने की दौड़ में शामिल हो गई है। वहीं अन्य मैंचों में भी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव) एवं सीबीएससीडब्लूएसओ भी प्रतिस्पर्धा में आगे चल रही है।
दिग्विजय स्टेडियम के साथ ही 6 बास्केटबॉल इण्डोर एवं आउटडोर कोर्ट में खेली जा रही स्पर्धा के बास्केटबाल बालिका 17 वर्ष के मैच में मध्यपद्रेश ने आईएसओ को 54-34 अंकों से, दिल्ली ने तेलंगाना को 40-07 अंकों से, राजस्थान ने बिहार को 37-2 अंकों से, हरियाणा ने आंध्रपद्रेश को 53-11 अंकों से, हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 54-33 अंकों से, महाराष्ट्र ने पंजाब को 62-33 अंकों से, सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव) ने देव कॉलेज को 58-12 अंकों से, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल ने 32-21 अंकों से, राजस्थान ने उत्तराखण्ड को 40-17 अंकों से, तमिलनाडू ने बिहार को 59-8 अंकों से, गुजरात ने पंजाब को 58-37 अंकों से, केन्द्रीय विद्यालय ने मणिपुर को 29-2 अंकों से, केरल ने उडि़सा को 51-4 अंकों से, सीआईएससीई ने विद्याभारती को 43-22 अंकों से, पुडूचेरी ने जम्मू-कश्मीर को 21-8 अंकों से तथा मध्यप्रदेश ने दिल्ली को 75-57 अंकों से हराया, वहीं बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने मणिपुर को 38-8 अंकों से, सीआईएससीई ने हरियाणा को 63-50 अंकों से, केन्द्रीय विद्यालय ने मिजोरम को 48-36 अंकों से, राजस्थान ने झारखण्ड को 41-12 अंकों से, गुजरात ने त्रिपुरा 36-1 अंकों से, बिहार ने उडि़सा को 29-11 अंकों से, दिल्ली ने आईबीएसओ को 61-4 अंकों से, जम्मू-कश्मीर ने नवोदय विद्यालय को 51-49 अंकों से, मध्यपद्रेश ने देव कॉलेज को 49-26 अंकों से, उत्तर प्रदेश ने विद्याभारती को 45-27 अंकों से, पंजाब ने पुडूचेरी को 66-18 अंकों से, चंड़ीगढ़ को 59-49 अंकों से, महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 59-27 अंकों से, आंध्रप्रदेश ने उत्तराखण्ड को 29-18 अंकों से, तमिलनाडू ने केरल को 55-45 अंकों से, सीपीएससी को त्रिपुरा को 34-11 अंकों से, सीबीएससीडब्लूएसओ ने पश्चिम बंगाल को 47-31 अंकों से, आईपीएससी ने देव कॉलेज को 37-6 अंकों से, छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय विद्यालय को 45-18 अंकों से, गुजरात ने बिहार को 34-19 अंकों से, पंजाब ने चंड़ीगढ़ को 70-56 अंकों से हराया।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव

15 Feb 2026 | 3:37 PM

रायसेन, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।.

see more..

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..

शिव धाम सालबर्डी में उमड़ा जनसैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

15 Feb 2026 | 3:22 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिले सहित आसपास के क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम सालबर्डी में आज रविवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज रहा है और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।.

see more..