Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:07 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्कूल पर चला बुलडोजर

बैतूल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील में प्रशासन ने एक निजी स्कूल भवन पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए उसके एक हिस्से और सामने बने शेड को ध्वस्त कर दिया।
ग्राम ढाबा का यह वही भवन है, जिसे लेकर स्कूल संचालक नईम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मंगलवार शाम ये कार्रवाई भैंसदेही एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व अमले की मौजूदगी में की गई।
प्रशासन का कहना है कि संबंधित निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आता है और पंचायत की अनुमति के बिना किया गया था। इसी आधार पर भवन के एक हिस्से को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल बन गया और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
स्कूल संचालक नईम ने दावा किया कि उसने अपनी निजी भूमि पर करीब 20 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन का निर्माण कराया था, जहां नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू करने की योजना थी। दावा है कि भूमि का व्यावसायिक डायवर्शन पहले से स्वीकृत है और पंचायत से एनओसी भी ली गई थी।
नईम ने प्रशासन से अपील की थी कि यदि कोई त्रुटि हुई है तो वे जुर्माना भरने को तैयार है। नोटिस के बाद नईम ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर भवन तोड़े जाने की स्थिति में परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी।
कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई थी। जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई।
सं गरिमा
वार्ता
More News

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव

15 Feb 2026 | 3:37 PM

रायसेन, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।.

see more..

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..

शिव धाम सालबर्डी में उमड़ा जनसैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

15 Feb 2026 | 3:22 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिले सहित आसपास के क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम सालबर्डी में आज रविवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज रहा है और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।.

see more..