Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:01 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


किसान की गोली मारकर हत्या

भिंड, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में खेतों पर बने ट्यूबवैल पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम सौरा में कल देर रात हुए इस मामले में मृतक के भाई से आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों ने मृतक के 11 वर्षीय बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मालनपुर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय राजकुमार गुर्जर अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। घटना के समय वह अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ खेत पर ही था। देर रात मालनपुर निवासी रूपसिंह धोबी और लक्ष्मण सिंह धोबी वहां पहुंचे और घर पर हमला बोल दिया। दोनों ने राजकुमार को गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे बारी-बारी से दो गोलियां मार दीं। घटना के दौरान राजकुमार का 11 साल का बेटा शिवम भी वहीं मौजूद था। जब बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके सिर में डंडा मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को रात में ही मौ कस्बे के पीएम हाउस में रखवाया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक राजकुमार का भाई रामवीर सिंह गुर्जर एक मामले में सेंट्रल जेल ग्वालियर में बंद था। जेल में ही उसकी दोस्ती आरोपी रूप सिंह धोबी से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक दोस्ताना रहा, लेकिन बाद में किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जाता है कि रात के समय आरोपी रूप सिंह और लक्ष्मण सिंह, रामवीर सिंह की तलाश में ही सौरा गांव पहुंचे थे। रामवीर के नहीं मिलने पर उनकी बहस उसके भाई राजकुमार गुर्जर से हुई और इसी रंजिश के चलते उन्होंने राजकुमार गुर्जर को गोली मार दी।
मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने आज बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस देर रात घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव जप्त कर आज उसका अंतिम परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मालनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
सं गरिमा
वार्ता
More News

कम वेतन पर कचरा वाहन चालकों का विरोध, वार्डों में नहीं निकले वाहन

15 Feb 2026 | 3:44 PM

पीथमपुर, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले की औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में शनिवार को वार्डों में कचरा वाहन नहीं निकले। नगर पालिका के कचरा वाहन चालकों ने कम वेतन और भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा जैसी सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव

15 Feb 2026 | 3:37 PM

रायसेन, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।.

see more..

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..