Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:37 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो को उम्रकैद

बैतूल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 21-21 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह वारदात आठनेर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई थी।
विशेष लोक अभियोजक वंदना शिवहरे ने बताया कि कोर्ट ने 13 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में कृष्णा मुंडे और राहुल अलोकार को दोषी ठहराया। दोनों को पॉक्सो एक्ट, बलात्कार एवं एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सजा दी गई है।
घटना 3 अक्टूबर 2023 की है। पीड़िता 4 अक्टूबर को आठनेर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता अपनी सहेली के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना वाले दिन वह सहेली, दोनों आरोपी और एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से जामसांवली मंदिर दर्शन के लिए गई थी।
दर्शन के बाद लौटते समय पीड़िता आरोपियों की मोटरसाइकिल पर बैठी थी। रास्ते में आरोपी कृष्णा ने बाइक को आठनेर डैम की ओर जंगल वाले रास्ते पर मोड़ दिया। वहां दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़िता ने सहेली और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। जांच के दौरान डीएनए रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ सकारात्मक पाई गई, जो अहम साक्ष्य बनी।
सं गरिमा
वार्ता
More News

कम वेतन पर कचरा वाहन चालकों का विरोध, वार्डों में नहीं निकले वाहन

15 Feb 2026 | 3:44 PM

पीथमपुर, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले की औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में शनिवार को वार्डों में कचरा वाहन नहीं निकले। नगर पालिका के कचरा वाहन चालकों ने कम वेतन और भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा जैसी सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव

15 Feb 2026 | 3:37 PM

रायसेन, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।.

see more..

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..