Friday, Mar 13 2026 | Time 20:05 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रेलवे प्रोजेक्ट में हुई चोरी में इंजीनियर ही था शामिल

पन्ना, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।
मामले में प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे आरोपी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया केबल, वायर, पीवीसी पाइप एवं अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं एक मोबाइल फोन का सामान जप्त हुआ है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि फरियादी रामप्रसाद शर्मा द्वारा थाना देवेंद्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि के-3 कंस्ट्रक्शन कंपनी का नागौद से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक निर्माण कार्य प्रगतिरत है। ग्राम फुलवारी स्थित रेलवे स्टेशन भवन के एक हाल में कंपनी द्वारा स्टोर बनाया गया था, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान रखा हुआ था। स्टोर रूम में रखा इलेक्ट्रिकल सामग्री चोरी हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अंकित माथुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किया गया माल नागोद निवासी राकेश गर्ग को बेच दिया है। तत्पश्चात राकेश गर्ग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके गोदाम से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया गया।
सं गरिमा
वार्ता
More News

धमतरी के डबरी में तैरता मिला युवक का शव

13 Mar 2026 | 7:32 PM

धमतरी, 13 मार्च (वार्ता) धमतरी जिले के ग्राम सोरम में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव गांव के मुरूम डबरी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।.

see more..

धमतरी में एलपीजी गैस की किल्लत, सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

13 Mar 2026 | 7:27 PM

धमतरी, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि महिला हो या पुरुष, सभी अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर पहले गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।.

see more..

रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर संगोष्ठी आयोजित

13 Mar 2026 | 7:23 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रायपुर स्टेशन स्थित कर्मचारी विश्राम गृह में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसमें परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।.

see more..

एसईसीएल में ‘प्रयास’ अभियान के अंतर्गत 846 विधवा-परिजनों के पीएफ-पेंशन मामलों का निपटारा

13 Mar 2026 | 6:29 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में सतर्कता विभाग की पहल और प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से पीएफ एवं पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। एसईसीएल के मानव संसाधन विभाग और कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) की संयुक्त पहल के परिणामस्वरूप अप्रैल 2025 से अब तक कुल 846 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है।.

see more..

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

13 Mar 2026 | 6:16 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य हरित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। .

see more..