Friday, Mar 13 2026 | Time 19:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भीषण आगजनी में बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे

जांजगीर, 06 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर में बीती शाम एक दर्दनाक हादसे में आगजनी के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से झुलस गया। घायल पिता को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा स्थित दुमंजीला दुकान राजू इलेक्ट्रिकल्स में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे दुकान मालिक रमेश देवांगन को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया।
किसी तरह बाहर निकलने के बाद रमेश देवांगन ने बताया कि दुकान के ऊपरी तल में उसका पुत्र राज देवांगन फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ऊपरी मंजिल से राज देवांगन का शव बरामद किया गया।
इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ओर जहां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान भी जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

13 Mar 2026 | 6:16 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य हरित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। .

see more..

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

13 Mar 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई। .

see more..

छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन : साय

13 Mar 2026 | 6:07 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।.

see more..

होटलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर खाद्य विभाग की टीम ने जनकपुर में सात घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये

13 Mar 2026 | 5:42 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ के एमसीबी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। .

see more..

तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जल संरक्षण अभियान, 'मोर गांव मोर पानी अभियान' ,

13 Mar 2026 | 4:25 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए "मोर गांव मोर पानी" महाभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान को गंभीरता से लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलसंचयन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ -चिनमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले की ग्राम पंचायत लोहारी में बंजर पहाड़ पर सैकड़ों कंटूर ट्रेंच बनाकर वर्षा जल संचयन की सराहनीय पहल की गई है।.

see more..