Friday, Mar 13 2026 | Time 19:23 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, दो की मौके पर मौत

कोरबा, 06 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ में कोरबा–चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी हैं और बारात में शामिल होने के बाद बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे।
हादसे में राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को 112 की टीम द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

13 Mar 2026 | 6:16 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य हरित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। .

see more..

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

13 Mar 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई। .

see more..

छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन : साय

13 Mar 2026 | 6:07 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।.

see more..

होटलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर खाद्य विभाग की टीम ने जनकपुर में सात घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये

13 Mar 2026 | 5:42 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ के एमसीबी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। .

see more..

तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जल संरक्षण अभियान, 'मोर गांव मोर पानी अभियान' ,

13 Mar 2026 | 4:25 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए "मोर गांव मोर पानी" महाभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान को गंभीरता से लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलसंचयन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ -चिनमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले की ग्राम पंचायत लोहारी में बंजर पहाड़ पर सैकड़ों कंटूर ट्रेंच बनाकर वर्षा जल संचयन की सराहनीय पहल की गई है।.

see more..