Friday, Mar 13 2026 | Time 20:49 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल हैं पुरस्कार : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल, 6 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित लोक भवन की पुरस्कृत पुष्प किस्मों का अवलोकन करते हुए कहा कि मेहनत और निष्ठा से किया गया कार्य सदैव उत्कृष्ट परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि लोक भवन को प्राप्त पुरस्कार कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण और सतत परिश्रम का प्रतिफल हैं।
राज्यपाल श्री पटेल ने लोक भवन की प्रदर्शनी में शामिल 63 पुरस्कृत पुष्प किस्मों का अवलोकन किया और उद्यानों के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फूलों की देखभाल में बहाया गया पसीना ही इन पुरस्कारों का प्रसाद है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में 63 किस्मों को पुरस्कार मिलना हर्ष और गर्व का विषय है। इनमें से 42 पुष्प किस्मों को प्रथम तथा 21 को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होना एक विशिष्ट उपलब्धि है।
राज्यपाल श्री पटेल लोक भवन की प्रदर्शनी में पुरस्कृत पुष्पों का अवलोकन करने के लिए लाल कोठी के सामने स्थित पुरानी तोप प्रांगण पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक पुरस्कृत पुष्प किस्म को देखा और संबंधित पुरस्कारों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उन्हें बताया गया कि भोपाल में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष-2026 की राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी संस्थानों के साथ-साथ कृषकों ने भी सहभागिता की थी। विभिन्न श्रेणियों में लोक भवन के पुष्पों को बड़ी संख्या में पुरस्कार मिलने के कारण नियंत्रक, हाउसहोल्ड लोक भवन को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल को जानकारी दी गई कि प्रदर्शनी में साल्विया, पिंक, एस्टर, डॉग फ्लावर, सिनेरिया, हाइब्रिड डहेलिया, देशी डहेलिया, मिनी डहेलिया, डायनामोर, स्वीट विलियम, स्वीट एलायसम, वर्बीना, कैलेंडुला, बिजली, सिलोसिया सहित अन्य मौसमी फूलों के गमले एवं कट फ्लावर तथा गुलाब की विभिन्न किस्में प्रदर्शित की गई थीं। इनमें एचटी रोज की लाल, गहरे गुलाबी, हल्के गुलाबी, पीले, सफेद, ऑरेंज, मौव-पर्पल, बहुरंगी, धारदार और सुगंधित किस्मों के साथ फ्लोरीबंडा, फ्ल्यूटी, समर स्नो, पोलिएंथा और मिनिएचर गुलाब भी शामिल रहे।
दिनेश
वार्ता
More News

जशपुर में पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला एक करोड़

13 Mar 2026 | 8:23 PM

जशपुर, 13 मार्च, (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'पुलिस सैलरी पैकेज' योजना के तहत जशपुर जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक स्व. रमेश बड़ा के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी सोलमा बाई को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।.

see more..

धमतरी पुलिस ने श्मशान घाट में आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार

13 Mar 2026 | 8:19 PM

धमतरी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बी में जुआ खेलते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

बिलासपुर के डीआईजी/एसएसपी ने पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण

13 Mar 2026 | 8:11 PM

बिलासपुर, 13 मार्च (वार्ता) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस बिलासपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर

13 Mar 2026 | 8:05 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन ने नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी प्रदान की है। निविदा स्वीकृति के बाद अब जल्दी ही 36.40 किमी लंबाई के इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। .

see more..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में केजरी राइस मिल में भीषण आग, हजारों क्विंटल धान जलकर खाक

13 Mar 2026 | 7:58 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 मार्च (वार्ता) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़–कटेली मार्ग स्थित केजरी राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिल के गोदाम में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।.

see more..