Friday, Mar 13 2026 | Time 19:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


इको टूरिज्म : नांबी गांव में प्रशिक्षण से खुली आत्मनिर्भरता की राह

बीजापुर, 06 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पुजारी कांकेर परिक्षेत्र के ग्राम नांबी में इंद्रावती टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। यहां इको-टूरिज्म और होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन 06 फरवरी को हुआ। यह पहल राज्य सरकार की आरएएमपी योजना के तहत की गई।
शुक्रवार को जिला पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार,इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश और उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बलगा के मार्गदर्शन में किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) नोडल एजेंसी रही, जबकि प्रशिक्षण चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया। इस पूरी पहल को साकार करने में जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को होम-स्टे का व्यवसायिक प्रबंधन, अतिथि सत्कार के तरीके, सुरक्षा एवं स्वच्छता मानक, स्थानीय पारंपरिक व्यंजन तैयार करना और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने समझाया कि कैसे इको-टूरिज्म के जरिए वन्यजीवों और स्थानीय संस्कृति को बचाते हुए भी स्थायी आजीविका के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। ग्रामीणों ने इस प्रशिक्षण को अपने गांव के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह पामेड़ और पुजारी कांकेर जैसे उन इलाकों में हो रहा है, जो लंबे समय तक नक्सलवाद की छाया में रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद ऐसे प्रयासों को इन क्षेत्रों के समग्र विकास की कुंजी माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस पहल से नांबी और आसपास के गांवों के युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा। उनका विश्वास है कि अब बीजापुर जिले की पहचान केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे इको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में बनेगी, जहां विकास और संरक्षण साथ-साथ चलते हैं।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

13 Mar 2026 | 6:16 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य हरित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। .

see more..

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

13 Mar 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई। .

see more..

छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन : साय

13 Mar 2026 | 6:07 PM

रायपुर 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।.

see more..

होटलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर खाद्य विभाग की टीम ने जनकपुर में सात घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये

13 Mar 2026 | 5:42 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ के एमसीबी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। .

see more..

तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जल संरक्षण अभियान, 'मोर गांव मोर पानी अभियान' ,

13 Mar 2026 | 4:25 PM

एमसीबी, 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए "मोर गांव मोर पानी" महाभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान को गंभीरता से लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलसंचयन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ -चिनमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले की ग्राम पंचायत लोहारी में बंजर पहाड़ पर सैकड़ों कंटूर ट्रेंच बनाकर वर्षा जल संचयन की सराहनीय पहल की गई है।.

see more..