Friday, Apr 17 2026 | Time 05:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त

नरसिंहपुर, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना ने आज बताया कि राजनांदगांव छत्तीसगढ से झांसी उत्तरप्रदेश पिकअप वाहन से 152 किलो गांजा ले जाते हुए घेराबंदी करके चालक रोहित सिंह निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 पर नाकेबंदी करके पकडा गया। इस वाहन में खाली कैरेट भरे हुए थे। उसमें चालाकी के साथ बोरियों में गांजा भरा हुआ था। गांजा के साथ छत्तीसगढ़ के नंबर वाली पिकअप को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त सामान की कीमत 50 लाख रूपए है।
सं गरिमा
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..