Friday, Apr 17 2026 | Time 05:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सहारा समूह ने मध्यप्रदेश के निवेशकों की लगभग साढे़ छह हजार करोड़ की राशि की गबन

भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में सहारा समूह के खिलाफ राज्य सरकार को लगभग नौ लाख से अधिक शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिसके तहत कुल लगभग 6 हजार 6 सौ 89 करोड़ रुपए की राशि के गबन का मामला सामने आया।
विधानसभा में आज राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से गृह विभाग से जुड़ी ये जानकारी दी। वे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि सहारा समूह के मध्यप्रदेश के निवेशकों से जुड़े कुल 9 लाख 6 हजार 661 आवेदन सामने आए। इसमें से लगभग 7.5 लाख निवेशकों के आवेदन का निराकरण सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार हो गया है। इसमें कुल राशि रुपए 6 हजार 6 सौ 89 करोड़ निवेशकों की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा रिफंड पोर्टल बनाया है, उसके माध्यम से 3 सौ 55 करोड़ रुपए की राशि छोटे निवेशकों में वितरित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 के बाद से इस समूह के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसके अलावा भी जितनी एफआईआर हैं, उन सभी को मुरैना कोतवाली में मर्ज करके वहीं आगे की विवेचना कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि इस जवाब के पूर्व प्रश्नकर्ता विधायक श्री सिंह ने कहा कि समूचे राज्य में इस प्रकार की 123 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने सरकार से ये भी पूछा कि सहारा समूह की राज्य में कितनी संपत्ति है और क्या इस संपत्ति की नीलामी के माध्यम से निवेशकों की राशि लौटाने की सरकार की कोई योजना है।
इस पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में रिफंड की सारी कार्यवाही चल रही है। समूह की अनेक संपत्तियां न्यायालय के आदेश पर अटैच भी की गई हैं। यह अब राज्य पुलिस की सीमा से बाहर का विषय है।
गरिमा
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..