Friday, Apr 17 2026 | Time 05:51 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


टिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली 'हाथ' और असली चरित्र : केदार कश्यप

रायपुर, 09 वार्ता (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृष्टिगत कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। कश्यप ने कहा कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी में योग्यता और निष्ठा की कोई जगह नहीं है और वहाँ केवल टिकटों की 'नीलामी' होती है।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा का यह वीडियो कोई अपवाद नहीं है, बल्कि कांग्रेस की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। कांग्रेस का 'मोहब्बत की दुकान' का नारा दरअसल 'टिकट की दुकान' में बदल चुका है।
हरियाणा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी ही जब टिकट के बदले लेन-देन की बात सार्वजनिक कर रही हैं, तो समझा जा सकता है कि शीर्ष नेतृत्व किस कदर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी इसी भ्रष्ट 'राजनीतिक चरित्र' के कांग्रेसियों द्वारा किए गए खुलासों की याद दिलाते हुए कश्यप ने कहा कि यह बीमारी केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए थे।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर कई दावेदारों ने खुले मंच से कहा था कि जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर केवल 'पैसे वालों' को तवज्जो दी गई। जब पार्टी का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ही वसूली में लगा हो, तो वहाँ जनता के विकास की बात करना बेमानी है।
कश्यप ने सीधे हमले में कहा कि कांग्रेस ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। जो प्रत्याशी लाखों-करोड़ों की सौदेबाजी कर टिकट पाएगा, वह जीतने के बाद जनता की सेवा करेगा या अपने निवेश की वसूली? कश्यप ने कहा कि हरियाणा का यह वीडियो उस लूटतंत्र का एक और ताजा ट्रेलर है, जिसे कांग्रेस पूरे देश में चला रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो इन्हें धूल चटा दी है, अब अन्य राज्यों की बारी है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..