Friday, Apr 17 2026 | Time 06:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कबीरधाम पुलिस 50 हजार मोबाइल नंबरों, 500 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी तक पहुंची

कवर्धा, 16 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में करीब दो महीने पहले हुए चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। लगभग 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग लड़के को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस को पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार सत्यमदास मानिकपुरी द्वारा कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27) निवासी वार्ड नंबर 26, घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई। वह पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने हर संभावित कोण से जांच करते हुए लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की। इसके अलावा मृतक के परिचितों और क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, वहीं कई संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों और इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी जांच की। लगातार तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस का संदेह एक विधि से संघर्षरत नाबालिग लड़के पर गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और नाबालिग के बीच पिछले तीन महीनों से जान-पहचान थी और दोनों के बीच संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मृतक नाबालिग को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल कर सत्यमदास को अपने पास बुलाया और स्कूटी से उसे घटनास्थल तक ले गया। वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने मृतक के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..