Friday, Apr 17 2026 | Time 05:48 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने हेलीपैड पर उमड़ी भीड़

बैतूल, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान हेलीपैड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बैतूल पहुंचे थे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने बैतूल पहुंचकर श्री खंडेलवाल के निवास पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में पार्टी और संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद जब श्री चौहान हेलीकॉप्टर से लौटने के लिए हेलीपैड पहुंचे तो वहां पहले से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित कई लोग उन्हें करीब से देखने और मिलने के लिए एकत्र हो गए। लोगों ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया और कई लोगों ने मोबाइल फोन से उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।
इस दौरान एक युवती ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा कि उसने उसी दिन उनकी रील देखी और वे बैतूल आ गए। इस पर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। श्री चौहान ने भी सहज अंदाज में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..