Friday, Apr 17 2026 | Time 04:44 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने किया दावा, 30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

रायपुर, 16 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।
श्री बैज ने यहां पत्रकारों से सोमवार को हुई चर्चा में बताया कि कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बिजली दरों में वृद्धि, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित सभी सह-प्रभारी, वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। घेराव के लिए जिलेवार और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। कार्यकर्ता शंकर नगर पहुना के पास केनाल रोड स्थित भारत माता चौक से दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजापुर जिले के शासकीय छात्रावास में तीन बच्चियों के यौन शोषण की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम प्रबंधन ने पाक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत पुलिस को सूचना दिए बिना पीड़ित बालिकाओं को आश्रम से निकालकर घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सरकारी आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस इस घटना की जांच के लिए अपना दल भेजेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।
श्री बैज ने प्रदेश में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों के सामने लंबी कतारें लगी हैं और बुकिंग नंबर बंद होने से आम आदमी परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक व्यावसायिक गैस का वितरण रोकने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग और कालाबाजारी बढ़ रही है। वहीं राजधानी रायपुर की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए श्री बैज ने कहा कि शहर अपराध का गढ़ बन गया है। कल रात इंद्रप्रस्थ नगर में हुई गैंगवार और चाकूबाजी की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
सारथी उप्रेती
वार्ता
More News

बलरामपुर में विधायक पैंकरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

16 Apr 2026 | 10:41 PM

बलरामपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

महासमुंद में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:33 PM

महासमुंद,16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: प्रबंधन की लापरवाही के संकेत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर प्राथमिकी दर्ज

16 Apr 2026 | 10:30 PM

सक्ती, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। .

see more..

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के श्रमिक को बंधक बनाने का आरोप, बिलासपुर में परिवार ने लगायी न्याय की गुहार

16 Apr 2026 | 10:20 PM

बिलासपुर, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए एक श्रमिक परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

सिम्हांस अस्पताल में साथी ने ही की थी के मरीज की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16 Apr 2026 | 10:14 PM

राजनांदगांव, 16 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने देवादा स्थित सिम्हांस मेंटल अस्पताल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मानसिक रोग का इलाज कराने आए एक मरीज की उसी के साथी मरीज ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..