Wednesday, May 13 2026 | Time 01:07 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


आरटीई दाखिले में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, अवकाश दिवस पर स्पेशल बेंच ने की सुनवाई

बिलासपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के दाखिले में हो रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रमेश सिन्हा और रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने विशेष सुनवाई की।
अदालत ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन अब तक हजारों पात्र बच्चों के आवेदनों का सत्यापन पूर्ण नहीं किया जा सका है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में प्राप्त 38,438 आवेदनों में से केवल 23,766 (लगभग 62 प्रतिशत) का ही सत्यापन हुआ है, जबकि 16,000 से अधिक आवेदन लंबित हैं। कई जिलों में सत्यापन की स्थिति 10 प्रतिशत से भी कम पाई गई है।
सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा पंजीयन एवं नोडल सत्यापन के लिए 16 फरवरी से 31 मार्च तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी, किंतु निर्धारित अवधि समाप्त होने के पश्चात भी प्रक्रिया अधूरी है। नोडल प्राचार्यों के स्तर पर धीमी कार्यप्रणाली के कारण संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
अदालत ने कहा कि 13 से 17 अप्रैल के मध्य लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन प्रस्तावित है, किंतु वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसमें विलंब की आशंका है। साथ ही, सत्यापन में देरी के कारण अभिभावकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय ने स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को निर्देशित किया है कि वे अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए अद्यतन स्थिति स्पष्ट करें और इस संबंध में नया हलफनामा दाखिल करें।
उल्लेखनीय है कि यह जनहित याचिका पूर्व में 8 अप्रैल 2026 को सुनवाई के लिए निर्धारित थी, किंतु बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने पूर्व निर्धारित तिथि से पहले ही विशेष सुनवाई की। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बुधवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

12 May 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।.

see more..

दुर्ग में सोनमणि बोरा ने शिक्षा, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

12 May 2026 | 10:18 PM

रायपुर/दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मंगलवार को जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।.

see more..

रायपुर में एक्सपायरी दवाइयों के मामले में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

12 May 2026 | 10:14 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में कथित रूप से एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की आपूर्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और दवा सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।.

see more..

रायपुर में एनएसयूआई ने नीट यूजी मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

12 May 2026 | 9:58 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।.

see more..

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान बुधवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

12 May 2026 | 9:50 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।.

see more..