Tuesday, May 12 2026 | Time 08:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


शीतलझिरी बांध परियोजना में फर्जी हस्ताक्षर के आरोप, सरपंच-उपसरपंच पहुंचे एसपी कार्यालय

बैतूल, 08 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले की माचना नदी पर प्रस्तावित 300 करोड़ रुपए की शीतलझिरी मध्यम सिंचाई परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भू-अर्जन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बीच विषय विशेषज्ञ समिति के दो सदस्यों ने प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
ग्राम पंचायत सेहरा के सरपंच और उपसरपंच ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें समिति में शामिल तो किया गया, लेकिन किसी भी बैठक या निर्णय प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई। इसके बावजूद उनके नाम से प्रस्ताव पारित कर उस पर हस्ताक्षर दर्शा दिए गए, जो उन्होंने कभी नहीं किए।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार समिति का गठन प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा, विस्थापन को न्यूनतम रखने, उचित मुआवजा दिलाने तथा पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था। ऐसे में बिना जानकारी और सहमति के प्रस्ताव पारित होना गंभीर अनियमितता है।
इसी बीच परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन भी जारी है। हाल ही में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से लगभग 1200 एकड़ भूमि डूब क्षेत्र में आएगी, जिससे करीब 500 आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे और 35 परिवारों के मकान विस्थापित होने का खतरा है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एक आदिवासी नेता ने आरोप लगाया कि समिति में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनका स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संबंध नहीं है और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।
इधर सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रक्रिया उपखंड स्तर पर पूरी कराई गई थी और मामला हाल ही में उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने हस्ताक्षरों की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने भी शिकायत की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि फर्जी हस्ताक्षर या अन्य अनियमितता पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..