Tuesday, May 12 2026 | Time 08:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कलेक्टर ने दो अतिगंभीर कुपोषित बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी ली

राजनांदगांव, 08 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एनआरएलएम की संयुक्त बैठक ली।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण, पो_ लईका पहल अभियान, गर्भवती माताओं का पंजीयन, वैक्सीनेशन सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के जीवन में परिवर्तन लाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए दो अति गंभीर कुपोषित बच्चों की संपूर्ण देखभाल एवं उपचार की जिम्मेदारी स्वयं ली है। उन्होंने अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए तथा उनका नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास गंभीर रूप से प्रभावित होता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध और प्रभावी तरीके से करें।
उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को कुपोषण-मुक्त बनाने हेतु कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनसहभागिता से सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए कहा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि एक अच्छी आदत कई सकारात्मक आदतों को जन्म देती है, इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं योग जैसी गतिविधियों से जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नियमित योग, बीपी व शुगर की जांच तथा पोषण संबंधी परामर्श से अत्यधिक लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार को योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण की गतिविधि संचालित की जा रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में नवजात शिशुओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक गलत तरीके से दूध पिलाना और डकार न दिलाना भी पाया गया है। उन्होंने कहा कि माताओं को सही तरीकों से शिशु की देखभाल, स्तनपान, डकाल की तकनीक और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटी-छोटी प्रदर्शन गतिविधियां, वीडियो और मॉडल के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें स्थानीय स्तर पर सम्मानित कर सकते हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..