Tuesday, May 12 2026 | Time 23:45 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू ने आठवां पूरक चालान पेश किया

रायपुर, 08 अप्रैल (वार्ता) आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में 1500 पन्नों का आठवां पूरक चालान पेश किया।
इस चालान में घोटाले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव तथा देवेंद्र डडसेना की कथित भूमिकाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
चालान के अनुसार, राजीव भवन से जुड़े लेखाकार देवेंद्र डडसेना पर अवैध धन के संग्रहण, प्रबंधन और निर्देशानुसार लेन-देन सुनिश्चित करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि उसने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त रकम को सुरक्षित रखने और आगे भेजने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे सिंडिकेट को सहयोग किया।
वहीं, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ के.के. श्रीवास्तव पर अवैध उगाही से जुड़े कैश नेटवर्क को संचालित करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वह नकदी के संग्रह, परिवहन, प्रबंधन तथा निवेश के जरिए घोटाले की राशि को खपाने में संलिप्त रहा और अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध लाभ अर्जित करता रहा।
ईओडब्ल्यू ने पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया के संबंध में कहा है कि उन्होंने अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए कथित सिंडिकेट को संरक्षण, समन्वय तथा प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। चालान में उनकी सक्रिय संलिप्तता और षड्यंत्र के जरिए राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने के आरोपों का उल्लेख किया गया है।
एजेंसी के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 51 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं और अन्य शासकीय एवं अशासकीय व्यक्तियों, संस्थाओं तथा कंपनियों की भूमिका की जांच जारी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज प्रकरण में 3200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का उल्लेख किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी तथा कारोबारी अनवर ढेबर से जुड़े कथित सिंडिकेट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया।
जांच एजेंसियों के अनुसार, घोटाले को मुख्यतः तीन श्रेणियों—ए, बी और सी—में अंजाम दिया गया। ए श्रेणी में डिस्टलरी संचालकों से प्रति पेटी कमीशन वसूली, बी श्रेणी में नकली होलोग्राम युक्त शराब की सरकारी दुकानों के माध्यम से बिक्री और सी श्रेणी में सप्लाई जोन में हेरफेर कर अवैध उगाही शामिल रही।
एजेंसी ने दावा किया है कि मामले में साजिश, अवैध लेन-देन और राजस्व हानि से जुड़े पुख्ता साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आगे भी पूरक चालान प्रस्तुत किए जाएंगे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बुधवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

12 May 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।.

see more..

दुर्ग में सोनमणि बोरा ने शिक्षा, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

12 May 2026 | 10:18 PM

रायपुर/दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मंगलवार को जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।.

see more..

रायपुर में एक्सपायरी दवाइयों के मामले में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

12 May 2026 | 10:14 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में कथित रूप से एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की आपूर्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और दवा सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।.

see more..

रायपुर में एनएसयूआई ने नीट यूजी मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

12 May 2026 | 9:58 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।.

see more..

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान बुधवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

12 May 2026 | 9:50 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।.

see more..