Tuesday, May 12 2026 | Time 09:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


खरगोन ‘वायरल गर्ल’ प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान

खरगोन, 8 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से जुड़े ‘वायरल गर्ल’ प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार आयोग को 27 मार्च 2026 को प्राप्त शिकायत में महेश्वर क्षेत्र की एक किशोरी के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष बेचने के वीडियो से चर्चा में आई किशोरी ने अपनी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई थी, इसके बावजूद उसका विवाह केरल में कराए जाने की बात सामने आई है।
शिकायत में किशोरी की उम्र से संबंधित दस्तावेजों में हेरफेर, गलत जानकारी देने, विवाह में दबाव, धोखाधड़ी और पहचान छिपाने जैसे पहलुओं की जांच की मांग की गई है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की अपील भी की गई है।
आयोग ने प्रथम दृष्टया इसे मानवाधिकारों के संभावित उल्लंघन से जुड़ा मामला मानते हुए खरगोन के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे मामले की विस्तृत जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा आयोग ने मध्यप्रदेश और केरल के संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल सुनिश्चित हो सके।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि होती है, तो पोक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि आयोग का नोटिस प्राप्त हो चुका है और नियमानुसार जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..