Tuesday, May 12 2026 | Time 08:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


फल पेटियों में छिपाकर बसों से शराब तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार

बैतूल, 8 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में फल की पेटियों की आड़ में बसों के जरिए अवैध शराब तस्करी के संगठित तरीके का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नया शराब ठेका शुरू होने के बाद पुराने स्टॉक को खपाने के उद्देश्य से यह तस्करी की जा रही थी। आरोपी पिछले करीब एक सप्ताह से सारनी से नर्मदापुरम के बीच चलने वाली यात्री बसों के माध्यम से शराब का परिवहन कर रहे थे। संदेह से बचने के लिए चीकू, संतरा और अंगूर की पेटियों के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी जाती थीं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जय स्तंभ चौक पर इटारसी-नर्मदापुरम मार्ग की एक बस को रोककर तलाशी ली, जहां फल की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई दो पेटी देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से डालचंद जोशी और अमित जाटव, निवासी बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह तस्करी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब अवैध शराब के भंडारण स्थल और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..