Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:15 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत के बाद रिहाई

रायपुर, 08 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में 1500 पन्नों का आठवां पूरक चालान प्रस्तुत किया है। इसी के साथ मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया और तांत्रिक कृष्ण कुमार (केके) श्रीवास्तव को जमानत के आधार पर रिहाई मिल गई है।
जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया को एक माह पूर्व उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिली थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि संबंधित प्रकरण में चालान पेश किए जाने के दिन उनकी रिहाई सुनिश्चित की जाए। आज पूरक चालान दाखिल होने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।
ईओडब्ल्यू द्वारा प्रस्तुत पूरक चालान में घोटाले से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और विभिन्न आरोपियों की भूमिकाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में 51 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत कर चुकी है।
जांच में देवेंद्र डडसेना की भूमिका को अवैध धन के प्रबंधन और लेन देन से जुड़ा बताया गया है। ईओडब्ल्यू के अनुसार, डडसेना ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त राशि को सुरक्षित रखने और निर्देशानुसार आगे प्रेषित करने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कथित सिंडिकेट को सहयोग मिला।
कृष्ण कुमार (केके) श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने अवैध उगाही तंत्र के तहत नकदी के संग्रहण, परिवहन, प्रबंधन और निवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एजेंसी का दावा है कि उन्होंने अपने प्रभाव का उपयोग कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया।
सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए कथित सिंडिकेट को संरक्षण, समन्वय और प्रशासनिक सहायता प्रदान की, जिससे शासन को राजस्व की हानि हुई।
जेल से रिहा होने के बाद केके श्रीवास्तव ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं, लेकिन वे किसी दल से जुड़े नहीं हैं। धार्मिक आचरण को लेकर उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ करना गलत नहीं है और उन्हें किसी कार्रवाई की चिंता नहीं है।
ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि मामले में अन्य शासकीय, अशासकीय एवं राजनीतिक व्यक्तियों, साथ ही संबंधित संस्थाओं और कंपनियों की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

शासकीय हाई स्कूल हात्मा बना जल संरक्षण का मॉडल, शिक्षक संदीप सेन की अनूठी पहल

18 Apr 2026 | 2:50 PM

कोंडागांव, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्थित कोंडागांव में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है शासकीय हाई स्कूल हात्मा के व्याख्याता संदीप कुमार सेन ने जल संरक्षण को लेकर ऐसी अनूठी पहल की है, जो न केवल स्कूल में पानी की बर्बादी को रोक रही है, बल्कि छात्रों को भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक भी बना रही है। उनके द्वारा लागू किए गए प्रयोग न केवल प्रभावी हैं, बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।इस पहल का मूल मंत्र "जल है तो कल है, और इसकी बचत ही इसका हल है।".

see more..

छत्तीसगढ़ कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को साव ने दी 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी

18 Apr 2026 | 2:18 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप-2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री साव ने कहा कि बंगलादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी' (एमवीपी) का खिताब भी मिला, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।.

see more..

बिलासपुर में युवक ने बीच सड़क पर आत्मदाह का प्रयास किया, 80 प्रतिशत झुलसा

18 Apr 2026 | 2:15 PM

बिलासपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ में बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीच सड़क पर खुद को आग लगाने की सनसनीखेज घटना वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है। इस हादसे में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।.

see more..

साय बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल

18 Apr 2026 | 2:07 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार रात मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बंगाली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी लोगों को बंगाली नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।.

see more..

रायपुर में जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोवा जोन कार्यालय का घेराव

18 Apr 2026 | 2:04 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मोवा जोन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मटका लेकर पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।.

see more..