Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:20 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रायपुर बार एसोसिएशन चुनाव पर उच्च न्यायालय की रोक

बिलासपुर, 08 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रायपुर में 17 अप्रैल को प्रस्तावित बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगा दी है।
मुख्य न्यायाधीश नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकल पीठ ने पुरुषों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया है।
सुनवाई के दौरान आज अदालत ने जिला बार एसोसिएशन के बायलॉज में पुरुषों के लिए आरक्षण का प्रावधान पूछा, लेकिन प्रतिवादी पक्ष कोई स्पष्ट नियम या आधार पेश नहीं कर सका। इसके बाद न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
मामले की शुरुआत तब हुई, जब चुनाव अधिकारी द्वारा बार चुनाव में पुरुषों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित कर दिए गए। इस फैसले का विरोध करते हुए रायपुर की एक महिला अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी ने दलील दी कि संविधान और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जबकि यहां इसके उलट पुरुषों को आरक्षण दिया गया।
न्यायालय ने पिछली सुनवाई में भी इस मुद्दे पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अदालत ने कहा था कि न्याय व्यवस्था में महिलाओं की बराबर भागीदारी है, ऐसे में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर पुरुषों को आरक्षण देना उचित नहीं है। तब न्यायालय ने निर्देश दिया था कि इस व्यवस्था को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी।
याचिका में चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया गया कि जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सामान्य सभा नहीं बुलाई गई। पूर्व पदाधिकारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ही निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और अपीलीय समिति का गठन कर लिया। 23 मार्च को प्रक्रिया पूरी कर 24 मार्च को अधिसूचना जारी की गई, जिसमें पुरुषों को 50 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया।पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

शासकीय हाई स्कूल हात्मा बना जल संरक्षण का मॉडल, शिक्षक संदीप सेन की अनूठी पहल

18 Apr 2026 | 2:50 PM

कोंडागांव, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्थित कोंडागांव में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है शासकीय हाई स्कूल हात्मा के व्याख्याता संदीप कुमार सेन ने जल संरक्षण को लेकर ऐसी अनूठी पहल की है, जो न केवल स्कूल में पानी की बर्बादी को रोक रही है, बल्कि छात्रों को भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक भी बना रही है। उनके द्वारा लागू किए गए प्रयोग न केवल प्रभावी हैं, बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।इस पहल का मूल मंत्र "जल है तो कल है, और इसकी बचत ही इसका हल है।".

see more..

छत्तीसगढ़ कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को साव ने दी 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी

18 Apr 2026 | 2:18 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप-2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री साव ने कहा कि बंगलादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी' (एमवीपी) का खिताब भी मिला, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।.

see more..

बिलासपुर में युवक ने बीच सड़क पर आत्मदाह का प्रयास किया, 80 प्रतिशत झुलसा

18 Apr 2026 | 2:15 PM

बिलासपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ में बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीच सड़क पर खुद को आग लगाने की सनसनीखेज घटना वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है। इस हादसे में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।.

see more..

साय बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल

18 Apr 2026 | 2:07 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार रात मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बंगाली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी लोगों को बंगाली नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।.

see more..

रायपुर में जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोवा जोन कार्यालय का घेराव

18 Apr 2026 | 2:04 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मोवा जोन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मटका लेकर पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।.

see more..