Tuesday, May 12 2026 | Time 08:30 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायत चैनपुर में खुलेगी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान

एमसीबी, 10 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन ने ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए कुल 15.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जिला जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर एवं जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देशों के अनुपालन में इस नवीन दुकान के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मंजूरी तकनीकी प्राक्कलन के आधार पर दी गई है, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के अनुरूप संपन्न किया जा सके।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्वीकृति विशिष्ट शर्तों के अधीन होगी। कार्य एजेंसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित निर्माण कार्य किसी अन्य सरकारी योजना में शामिल न हो। यदि भविष्य में ऐसा पाया जाता है, तो यह प्रशासनिक स्वीकृति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। साथ ही, निर्माण एजेंसी को आगामी पांच वर्षों तक भवन के रखरखाव एवं मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। निर्माण के लिए चयनित भूमि का पूर्णतः विवाद मुक्त होना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो पूरी लागत राशि संबंधित एजेंसी से भू-राजस्व की भांति वसूल की जाएगी। इसके अतिरिक्त, श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्यस्थल पर पेयजल, प्राथमिक उपचार किट और उपस्थिति पंजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मजदूरी का भुगतान न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्माण प्रक्रिया के दौरान कार्यस्थल का लेआउट, प्रारंभ और पूर्णता के समय का छायांकन अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने यह भी निर्देशित किया है कि निर्माण की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 25 तारीख तक प्रस्तुत की जाए और उपयोग किए गए खनिज की रॉयल्टी जमा करने के उपरांत ही अंतिम भुगतान किया जाएगा।
सारथी शोभित
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..