Tuesday, May 12 2026 | Time 09:11 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


राजनांदगांव में शिक्षिका की पिटाई से छात्र को सुनने में हुई दिक्कत

राजनांदगांव, 13 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई से सातवीं कक्षा का एक छात्र को सुनने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिक्षिका प्रियंका सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया, जबकि दूसरी शिक्षिका नम्रता साहू की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि यह घटना पिछले साल दो जुलाई की है। जब सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक सहारे ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान किताब देर से निकाली । इस पर क्लास टीचर नम्रता साहू ने मामले की शिकायत स्कूल की इंचार्ज प्रियंका सिंह से की। बताया जा रहा है कि नाराज प्रियंका सिंह ने छात्र के कान के पास कई थप्पड़ जड़ दिये।
स्कूल से घर लौटने के बाद छात्र ने परिजनों को सुनाई नहीं देने की शिकायत की। परिजन उसे तत्काल डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में कान में अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई। स्थिति गंभीर होने पर छात्र को पहले राजनांदगांव और बाद में रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है, लेकिन सुनने में समस्या बनी हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए और कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, इस मामले में शामिल दूसरी शिक्षिका नम्रता साहू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर होने वाली सख्ती को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध विषाक्त भोजन से किशोर की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

12 May 2026 | 12:23 AM

जांजगीर-चांपा, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन से एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसमें से एक किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।.

see more..

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 12:18 AM

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

12 May 2026 | 12:12 AM

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। .

see more..

बीजापुर में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

12 May 2026 | 12:07 AM

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता.

see more..

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और गौ संरक्षण को लेकर मशाल जुलूस निकाला

11 May 2026 | 10:06 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज भोपाल में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।.

see more..