Sunday, May 10 2026 | Time 01:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जिला चिकित्सालय में 134 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन

राजनांदगांव, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला चिकित्सालय में आज शहरी क्षेत्र के 134 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। जिले में अब तक कुल 224 हितग्राहियों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है।
यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है। भारत में 14 वर्ष की लड़कियों एवं 15 वर्ष तीन माह हो गया हो ऐसेे सभी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया की यह वैक्सीन सुरक्षित है तथा एचपीवी वैक्सीन हेतु सभी अभिभावक अपने बच्चों को जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर एचपीवी वैक्सीन लगवाए और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। यह वैक्सीन नि:शुल्क है तथा वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई दुष्परिणाम नहीं है। वैक्सीन हेतु डॉक्टर की निगरानी पर केवल 30 मिनट बैठना होता है, हितग्राही युवीन पोर्टल के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अन्यथा आधार कार्ड लेकर जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि आगामी समय मे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सुरक्षित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। कैंसर आज सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि लाखों परिवारों की चिंता का कारण बन चुका है, खासकर बात बेटियों की हो तो हर मां-बाप के दिल में एक ही डर होता है। कहीं उनकी बच्ची गंभीर बीमारी की शिकार ना हो जाए, सर्वाइकल कैंसर ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी है जो चुपचाप महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अब इस डर को कम करने की तरफ एक बड़ा और उम्मीद भरा कदम उठाया गया है, सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चे जिन्होंने 14 साल का जन्मदिन मनाया है और 15 साल का जन्मदिन नहीं मनाया है, वे जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा लें।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

तेंदूपत्ता संग्राहक के पुत्र अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ के वनांचल को मिला नया गौरव

09 May 2026 | 10:50 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेंः वर्मा

09 May 2026 | 10:44 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। .

see more..

महासमुंद एलपीजी गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:49 PM

महासमुंद, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 92 टन गैस चोरी मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। .

see more..

भाजपा सरगुजा ने शुरू किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

09 May 2026 | 8:47 PM

अम्बिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आज शुभारंभ किया तथा जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की।.

see more..

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन

09 May 2026 | 8:45 PM

अंबिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास को लेकर रविवार को अंबिकापुर में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। .

see more..