Sunday, May 10 2026 | Time 00:51 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध गांजा जब्त किया

जगदलपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11.525 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी के नयापुल के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनिल खोरा पिता चेतन खोरा (38) , निवासी ग्राम बंडाबासा, थाना माचकुंड, जिला कोरापुट (ओडिशा) तथा ललित बाग पिता उर्द्धप बाग, (32) निवासी ग्राम सेमलीगुड़ा, थाना सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अवैध गांजा को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस के ही अनुसार दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बस्तर क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।है। आरोपियों को मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय (एनडीपीएस), जगदलपुर भेज दिया गया है।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

तेंदूपत्ता संग्राहक के पुत्र अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ के वनांचल को मिला नया गौरव

09 May 2026 | 10:50 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेंः वर्मा

09 May 2026 | 10:44 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। .

see more..

महासमुंद एलपीजी गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:49 PM

महासमुंद, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 92 टन गैस चोरी मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। .

see more..

भाजपा सरगुजा ने शुरू किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

09 May 2026 | 8:47 PM

अम्बिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आज शुभारंभ किया तथा जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की।.

see more..

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन

09 May 2026 | 8:45 PM

अंबिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास को लेकर रविवार को अंबिकापुर में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। .

see more..