Sunday, May 10 2026 | Time 00:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


देवांगन ने बॉयलर विस्फोट मामले में जांच के निर्देश दिये

कोरबा/रायपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में तत्काल जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री देवांगन ने कहा, ''हादसे में घायल हुए मजदूरों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देगी।''
उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा, ''राहत कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।''
मंत्री ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। उन्होंने कहा ''हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच होगी। ठेकेदार, सुपरवाइजर और प्रबंधन की भूमिका की समीक्षा की जाएगी।''
श्री देवांगन ने दो टूक कहा, ''जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।''
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सक्ती जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।
डॉ. महंत ने कहा, ''घायल श्रमिकों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।'' ''घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।'' ''प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाए।''
उन्होंने यह भी कहा, ''उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा, ''सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक चार मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।''
उन्होंने आगे कहा , ''शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''
फिलहाल घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। श्रमिक संगठनों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

तेंदूपत्ता संग्राहक के पुत्र अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ के वनांचल को मिला नया गौरव

09 May 2026 | 10:50 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेंः वर्मा

09 May 2026 | 10:44 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। .

see more..

महासमुंद एलपीजी गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:49 PM

महासमुंद, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 92 टन गैस चोरी मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। .

see more..

भाजपा सरगुजा ने शुरू किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

09 May 2026 | 8:47 PM

अम्बिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आज शुभारंभ किया तथा जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की।.

see more..

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन

09 May 2026 | 8:45 PM

अंबिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास को लेकर रविवार को अंबिकापुर में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। .

see more..